Home KORBA बालको कॉलोनी में थानेदार के घर चोरी,ड्यूटी बीजापुर में घर कोरबा में

बालको कॉलोनी में थानेदार के घर चोरी,ड्यूटी बीजापुर में घर कोरबा में

0
89

acn18.com कोरबा / कोरबा जिले की बालको के सेक्टर एक स्थित रेजिडेंशियल कॉलोनी में चोरों ने पीछे का दरवाजा तोड़कर काफी सामानों की चोरी कर ली । यह आवास थानेदार सनत सोनवानी को आवंटित किया गया है जिनकी पदस्थापना काफी समय से बीजापुर जिले में है । इस आवास में चोरों ने धावा बोलकर कई सामानों की चोरी कर ली। सोनवानी के एक परिचित ने इस बारे में बालको नगर पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एडिशनल एसपी नेहा वर्मा ने बताया कि चोरी के बारे में जानकारी हुई है । मौके से क्या-क्या सामान पार हुआ है इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

vlcsnap 2024 06 26 15h55m10s335