spot_img

प्रज्वल के भाई सूरज रेवन्ना सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में गिरफ्तार:युवक ने समलैंगिक संबंध के आरोप लगाए; कहा- JDS नेता ने फार्महाउस पर जबरदस्ती की

Must Read

acn18.com कर्नाटक / कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे JDS नेता प्रज्वल रेवन्ना के बाद अब उनके भाई सूरज रेवन्ना को भी पुलिस ने रविवार (23 जून) को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर भी सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज किया गया है। पार्टी के एक कार्यकर्ता ने सूरज पर समलैंगिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं।

- Advertisement -

चेतन केएस नाम के एक युवक ने दावा किया कि 16 जून को JDS एमएलसी सूरज रेवन्ना ने उसे अपने फार्महाउस पर बुलाया था। यहां उन्होंने उसे जबरदस्ती चूमा और उसके होंठ और गालों को काट लिया।

युवक ने शनिवार को सूरज के खिलाफ हासन जिले के होलेनरसीपुरा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने सूरज के खिलाफ IPC की धारा 377, 342, 506 के तहत केस दर्ज किया था।

प्रज्वल रेवन्ना और सूरज रेवन्ना JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं। सूरज हासन के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के बड़े भाई हैं। प्रज्वल पर कई महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है। वे इस मामले में 24 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं।

बेटे प्रज्वल रेवन्ना (बाएं) और सूरज रेवन्ना (दाएं) के साथ एचडी रेवन्ना और उनकी पत्नी भावनी।

बेटे प्रज्वल रेवन्ना (बाएं) और सूरज रेवन्ना (दाएं) के साथ एचडी रेवन्ना और उनकी पत्नी भावनी।

युवक का दावा- सूरज ने जान से मारने की धमकी दी
इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, युवक ने अपनी शिकायत में कहा, ‘सूरज ने मुझसे कहा कि तुम इस फार्महाउस में अकेले हो। तुम मेरे और हमारे परिवार के बारे में नहीं जानते।’ युवक ने आगे बताया कि सूरज ने मुझे को-ऑपरेट न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

युवक के मुताबिक, सूरज ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने में मदद का भरोसा दिया। युवक ने बाद में घटना को लेकर सूरज को मैसेज किया, तो सूरज ने जवाब दिया कि चिंता मत करो, सब कुछ ठीक हो जाएगा।

सूरज ने युवक पर जबरन वसूली का आरोप लगाया
दूसरी ओर, सूरज रेवन्ना की तरफ से चेतन पर जबरन वसूली का आरोप लगाया गया है। इसे लेकर सूरज रेवन्ना के करीबी शिवकुमार ने शुक्रवार (21 जून) को चेतन और उसके बहनोई के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी।

शिवकुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि चेतन पहले उनका दोस्त बना था। बाद में वह सूरज रेवन्ना ब्रिगेड के लिए काम करने लगा। हाल ही में, चेतन ने अपने परिवार के खर्चों को पूरा करने के लिए पैसे मांगे, लेकिन शिवकुमार ने इनकार कर दिया।

इसके बाद चेतन ने सूरज रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न का केस करने की धमकी दी। शिवकुमार ने दावा किया कि चेतन ने 5 करोड़ रुपए की मांग की थी। उसने बाद में अपनी डिमांड घटाकर 2 करोड़ रुपए कर दी थी।

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न से जुड़े 3 मामले

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में प्रज्वल रेवन्ना को 31 मई को बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। वे 35 दिन बाद जर्मनी से भारत पहुंचे थे। हासन लोकसभा सीट पर चुनाव के एक दिन बाद प्रज्वल 27 अप्रैल को देश छोड़कर चले गए थे।

दरअसल, 26 अप्रैल को बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिलीं। दावा किया गया कि पेन ड्राइव में 3 से 5 हजार वीडियो हैं, जिनमें प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते देखा गया। महिलाओं के चेहरे भी ब्लर नहीं किए गए।

इसके बाद 28 अप्रैल को प्रज्वल के खिलाफ उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत अब तक कुल तीन FIR दर्ज की गई हैं।

प्रज्वल की यह तस्वीर 30-31 मई की रात बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट से बाहर निकलने के दौरान की है।

प्रज्वल की यह तस्वीर 30-31 मई की रात बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट से बाहर निकलने के दौरान की है।

क्या है कर्नाटक सेक्स स्कैंडल

  • प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। 24 अप्रैल को बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिलीं।
  • दावा किया गया कि पेन ड्राइव में 3 हजार से 5 हजार वीडियो हैं, जिनमें प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते देखा गया। महिलाओं के चेहरे भी ब्लर नहीं किए गए।
  • मामला बढ़ने पर राज्य सरकार ने SIT बनाई। प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत तीन FIR दर्ज की गईं।
  • SIT ने जांच में खुलासा किया कि प्रज्वल ने 50 से ज्यादा महिलाओं का सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था। इनमें 22 साल से 61 साल तक की महिलाएं हैं।
  • 50 में से करीब 12 महिलाओं से जबर्दस्ती संबंध बनाए गए, यानी उनका रेप हुआ। बाकी महिलाओं को अलग-अलग तरह का लालच देकर सेक्शुअल फेवर लिया।
  • प्रज्वल ने किसी को सब-इंस्पेक्टर, किसी को तहसीलदार तो किसी को फूड डिपार्टमेंट में नौकरी दिलवा दी।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -