Home Uncategorized कोरिया पहुंची सांसद ज्योत्सना महंत,राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

कोरिया पहुंची सांसद ज्योत्सना महंत,राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

0
37

acn18.com कोरबा / कोरबा लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद पहली बार कोरिया पहुंची सांसद ज्योत्सना महंत ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया है। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने साय सरकार पर हमला करते हुए कहा,कि भाजपा छत्तीसगढ़ को मणिपुर जैसा बनाना चाह रही है। प्रदेश में अगर कलेक्टर और एसपी ही सुरक्षित नहीं है,तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रहेगा। देश में जहां जहां भाजपा की सरकारें है वहां धर्म की आग लगी हुई है। भाजपा ने ही धर्म की आग लगाई है,जिसे बुझाने की जरुरत है। बलौदाबाजार हिंसा पर उन्होंने कहा,कि जैतखाम मामले में सरकार को पहले ही कार्रवाई करनी थी,तारीख का इंतजार क्यों किया गया।