spot_img

के.सुरेश बनाए गए प्रोटेम स्पीकर, नवनिर्वाचित सांसदों को दिलाएंगे शपथ

Must Read

acn18.com नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव संपन्न होने के बाद नई सरकार ने शपथ ले ली है। मोदी 3.0 कैबिनेट के शपथ लेने के बाद अब 24 जून से संसद का सत्र भी शुरू होने जा रहा है। नवनिर्वाचित सांसदों को पहले दो दिनों तक शपथ दिलाया जाएगा। शपथ के लिए प्रोटेम स्पीकर को नियुक्त किया गया है।

- Advertisement -

18वीं लोकसभा के निर्वाचित सांसदों का शपथ होने के बाद लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा। नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होने के पहले सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रोटेम स्पीकर को नियुक्त किया गया है। कांग्रेस सांसद के.सुरेश को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। नवनिर्वाचित सांसदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ के बाद औपचारिक रूप से सदन की कार्यवाही आगे बढ़ सकेगी।

कौन हैं के.सुरेश

केरल के मावेलिकरा से 68 वर्षीय सांसद के.सुरेश सबसे लंबे समय तक संसद सदस्य रहे हैं। 24 जून को संसद सत्र शुरू होने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें पद की शपथ दिलाएंगी। इसके बाद वे प्रधानमंत्री की मंत्रिपरिषद और अन्य सांसदों को शपथ दिलाएंगे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में प्रभारी सचिव नियुक्त

योजनाओं और विकास कार्यों की करेंगे मॉनिटरिंग रायपुर, 01 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के...

More Articles Like This

- Advertisement -