Home Uncategorized पश्चिम बंगाल में मालगाड़ी खड़ी ट्रेन से टकराई:कंचनजंगा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे...

पश्चिम बंगाल में मालगाड़ी खड़ी ट्रेन से टकराई:कंचनजंगा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, एक बुरी तरह डैमेज हुआ

0
58

acn18.com दार्जिलिंग / पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सोमवार सुबह करीब नौ बजे कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन में एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 3 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।

ट्रेन सियालदाह जा रही थी। ट्रेन की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। हादसे के बाद दो बोगियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गई हैं।

हादसा रंगापानी और निजबाड़ी के बीच हुआ है। दो यात्रियों की मौत की बात कही जा रही हैं, हालांकि मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अभी घायलों की जानकारी नहीं मिली है। बचाव अभियान के लिए आपदा टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। रिलीफ ट्रेन को भी मौके पर भेजा जा रहा है।

कंचनजंगा एक्सप्रेस के सबसे पीछे की बोगी मालगाड़ी के इंजन पर चढ़कर हवा में लटक गई।

कंचनजंगा एक्सप्रेस के सबसे पीछे की बोगी मालगाड़ी के इंजन पर चढ़कर हवा में लटक गई।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख जताया

gqp7ebgb0aaqhzu 1718599473

हादसे की फोटो देखिए

gqp5i6vaiaaibvn 1 1718599422
1 1718599814
2 1718599826

हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..