Home KORBA सलोरा के पास वनभैंसा ने युवती पर हमला किया.पीड़िता को मेडिकल कॉलेज...

सलोरा के पास वनभैंसा ने युवती पर हमला किया.पीड़िता को मेडिकल कॉलेज में किया गया भर्ती

0
73

acn18.comकोरबा / कोरबा जिले के कटघोरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत सलोरा में वन भैंसा के हमले में 19 वर्षीय युवती साधना केवट घायल हो गई। सुबह वह शौच के लिए पास के इलाके में गई हुई थी, तभी वन भैंसा ने हमला कर दिया। पीड़िता की बड़ी बहन ने बताया कि हमले के दौरान सहायता के लिए आवाज दिए जाने पर अन्य लोग हरकत में आए। शोरशराबा होने पर जंगली जानवर वहां से चंपत हो गया। बाद में नजदीकी अस्पताल में पीड़िता को उपचार दिया गया और फिर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया।।