spot_img

छत्तीसगढ़ में फोर्स ने 8 नक्सलियों को मार गिराया:एक जवान शहीद, 2 घायल, अबूझमाड़ में चल रही मुठभेड़; 161 दिन में 141 माओवादी ढेर

Must Read

acn18.com छत्तीसगढ़/ छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र राज्य की सीमा पर नारायणपुर के अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर में जवानों ने 8 माओवादियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है। मुठभेड़ में 1 जवान शहीद हो गया है वहीं दो घायल हैं। इस साल जनवरी से अब तक 161 दिन में जवानों ने 141 नक्सली ढेर किए हैं।

- Advertisement -

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। मुखबिर की इसी सूचना के बाद बस्तर संभाग के जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर से DRG और STF के करीब 1400 जवानों को ऑपरेशन के लिए निकाला गया था। पिछले 3 दिनों से जवान नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं।

जवानों ने नक्सलियों के ठिकाने को घेर रखा है। एक दिन पहले भी जवानों की इस संयुक्त टीम के साथ दिनभर रुक-रुककर गोलीबारी हुई थी। आज 15 जून की सुबह से फिर से मुठभेड़ हो रही है। अब तक मिली सूचना के मुताबिक फोर्स ने 8 माओवादियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सलियों की संख्या भी बढ़ सकती है। अफसरों का कहना है कि जब जवान लौटेंगे तब और जानकारी मिल पाएगी।

7 दिन पहले 7 नक्सली मारे गए

दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिले की सीमा में मुठभेड़ हुई थी। जिसमें नक्सलियों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों के शव समेत हथियार भी बरामद किए थे। मारे गए नक्सलियों में एक DVCM कैडर का कंपनी कमांडर था। जिस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है। वहीं 3 जवान भी जख्मी हुए हैं।

जून माह में 12 नक्सली मारे गए

सुरक्षाबलों ने पिछले महीने 12 नक्सलियों को मार गिराया था। मौके से BGL, बंदूक, नक्सल वर्दी, पिट्ठू, दवाइयां, और विस्फोटक मिले। वहीं मुठभेड़ के दौरान STF और DRG के दो जवान भी घायल हुए। इस साल जनवरी से अब तक 161 दिन में जवानों ने करीब 134 नक्सली ढेर किए हैं।

अप्रैल माह में 29 नक्सली ढेर

लोकसभा चुनाव से पहले मंगलवार को सुरक्षाबलों को छत्तीसगढ़ में बड़ी कामयाबी मिली। कांकेर जिले के माड़ इलाके में सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सभी के शव बरामद हो गए हैं। इनमें नक्सली लीडर शंकर राव भी शामिल है।

मुठभेड़ में BSF इंस्पेक्टर रमेश चौधरी सहित 3 जवान घायल हुए हैं। इनमें 2 DRG के जवान हैं। मौके से 5 AK-47 बरामद की गईं। घायल जवानों को हेलिकॉप्टर से रायपुर लाया गया। DRG का घायल जवान सूर्यवंशी श्रीमाली धमतरी जिले के नगरी का रहने वाला है।

29 अप्रैल को नारायणपुर में 10 नक्सली हुए थे ढेर

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में 29 अप्रैल की सुबह DRG और STF के जवानों के साथ हुई मुठभेड़ में जिसमें 63 लाख के 10 नक्सली मारे गए थे। इनमें 3 महिला माओवादी शामिल थीं। बाद में सभी शवों की पहचान भी हो गई थी। घटनास्थल से एक AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुआ था।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कनकी में अतिक्रमित लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

Acn18. Com.जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी...

More Articles Like This

- Advertisement -