spot_img

नायडू कैबिनेट में शामिल हुए साउथ सुपर स्टार पवन कल्याण, पीएम मोदी ने दी बधाई

Must Read

acn18.com विजयवाड़ा । टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। नायडू के साथ राज्य कैबिनेट के कई मंत्रियों ने भी शपथ ली। वहीं, एक्टर से नेता बने जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण को उपमुख्यमंत्री बनाया गया।  

विजयवाड़ा में सीएम नाडयू का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें पीएम मोदी सहित कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। वहीं फिल्मी सितारे भी आए। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत भी शामिल हुए। उनके अलावा अभिनेता व पवन कल्याण के भाई चिरंजीवी भी नजर आए। समारोह के दौरान सीएम नायडू और पवन कल्याण ने पीएम मोदी को भगवान की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में पवन कल्याण की पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पीथापुरम सीट से चुनाव जीता है। उनकी इस ऐतिहासिक जीत की पीएम मोदी तारीफ कर चुके हैं। बीते दिनों एनडीए की बैठक में पीएम मोदी ने पवन कल्याण की तारीफ करते हुए कहा था, ‘ये पवन, पवन नहीं आंधी हैं’। आज शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने पवन कल्याण से मुलाकात के दौरान उनकी पीठ थपथपाई।

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने सीएम नायडू और पवन कल्याण को राज्य में उनकी नई भूमिकाओं के लिए बधाई दी। बता दें कि हाल के विधानसभा चुनाव में नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने बहुमत हासिल किया है। यह चुनाव उन्होंने एनडीए के साथ मिलकर लड़ा था जिसमें उन्हें जबरदस्त सफलता मिली है। पांच साल बाद राज्य की सत्ता में वापसी करते हुए चंद्रबाबू नायडू एक बार फिर मुख्यमंत्री बन गए हैं।  

समारोह में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सुपरस्टार रजनीकांत और चिरंजीवी से मुलाकात की। इस दौरान केरल में पहली बार कमल खिलाने वाले अभिनेता सुरेश गोपी भी नजर आए। सुरेश गोपी ने केरल से भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीता है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

हाथियों से फसलों को बचाने किसानों ने निकाली अनोखी युक्ति,सोलर फैंस गार्ड के सहारे जानवरों को दे रहे बिजली का झटका,फसल और जानवर दोनों...

Acn18.com/हाथियों के उत्पात से परेशान हो चुके कटघोरा वनमंडल के ग्रामीणों ने एक अनोखी युक्ति निकाली है। हाथियों से...

More Articles Like This

- Advertisement -