Home KORBA झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर पुलिस का रहा कड़ा पहरा,नियमों का उल्लंघन करने...

झोराघाट पिकनिक स्पॉट पर पुलिस का रहा कड़ा पहरा,नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई

0
134

Acn18.com कोरबा l कोरबा के नगर पंचायत छुरी में मौजूद पिकनिक स्पॉट झोराघाट में पुलिस का कड़ा पहरा देखने को मिला। पुलिस की टीम सुबह से ही मौके पर तैनात रही और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ जमकर कार्रवाई की। पिछले हफ्ते ही शराब के शे में धुत्त बाइक सवार दो युवकों ने एक दंपत्ति को ठोकर मार दी थी,जिससे दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से पुलिस एक्शन मोड पर आ गई और क्षेत्र में लगातार निगरानी करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया,कि शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान काटा गया।

error: Content is protected !!