Home KORBA सिलेंडर में ब्लास्ट होने से बाजार में लगी भीषण आग,मची अफरा-तफरी

सिलेंडर में ब्लास्ट होने से बाजार में लगी भीषण आग,मची अफरा-तफरी

0
141

Acn18.com/कोरबा के बुधवारी बाजार में बीती रात भीषण आग लग गई। गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से आग लगने की बात कही जा रही है। आग लगते ही एक के बाद एक कई दुकानें आग की चपेट में आ गई,जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है,कि बाजार में मौजूद समोसे के ठेले में रखे हुए सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ जिसके बाद आग का फैलाव होने लगा। रात करीब दस बजे सामने आई घटना के बाद आग को बुझाते-बुझाते 12 बज गए।

error: Content is protected !!