Home KORBA राजेश गुप्ता को आर्थिक मदद की है दरकार,खराब हो चुकी है दोनों...

राजेश गुप्ता को आर्थिक मदद की है दरकार,खराब हो चुकी है दोनों किडनियां,15 लाख का आएगा खर्च

0
102

Acn18.com/कोरबा के बुधवारी बस्ती में रहने वाला राजेश गुप्ता के परिवार के उपर इन दिनों दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रोजश की दोनों किडनियां खराब हो गई,जिससे परिवार को समझ नहीं आ रहा है,कि वे करें भी तो करें आिर्थक रुप से कमजोर गुप्ता परिवार को राजेश के ईलज के लिए 15 लाख की दरकार है। मदद के लिए राजेश के पिता दर दर भटकने को मजबूर है।

बिस्तर पर मौजूद इस युवक का नाम राजेश गुप्ता है। बुधवारी बस्ती निवासी राजेश अपनी माता और पिता की इकलौती औलाद है। कुछ दिनों तक गुप्ता परिवार में सब कुछ सही चल रहा था,लेकिन अचानक उन्हें पता चलता है,कि राजेश की दोनों किडनियां खराब हो गई है। यह खबर सुनते ही पूरा परिवार गम में डूब गया। राजेश के ईलाज के लिए 15 लाख की दरकार है लेकिन उसके पिता के पास इतनी राशि नहीं है। पिता पुत्र के ईलाज के लिए लोगों से मदद मांगता फिर रहा है।