Home KORBA ट्रक चालक अजय भार्गव की हत्या का मामला सुलझा,दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रक चालक अजय भार्गव की हत्या का मामला सुलझा,दो आरोपी गिरफ्तार

0
109

Acn18.com/कोरबा की दीपका पुलिस ने ट्रक चालक अजय भार्गव की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। अजय भार्गव का शव 1 मार्च को दीपका-हरदीबाजार मार्ग पर कांटा नंबर 19 के पास कीचड़ में पाया गया था। मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस ने जांच शुरु की। जांच के दौरान बात सामने आई,कि मृतक का दीपका निवासी दयाशंकर यादव की पत्नी से अवैध संबंध था,इसी बात को लेकर दयाशंकर काफी आक्रोशित था और अजय की हत्या करने की योजना तैयार की,जिसके तहत उसने बलौदा से अपने ममेरा भाई को बुलवाया और उसकी हत्या कर लाश को कीचड़ में फेंक दिया। अपराध कुबूले जाने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल दाखिल कर दिया गया है।

error: Content is protected !!