Home KORBA मालवाहक वाहनों में लोगों का किया जा रहा था परिवहन,एक दर्जन वाहनों...

मालवाहक वाहनों में लोगों का किया जा रहा था परिवहन,एक दर्जन वाहनों के खिलाफ 30 हजार 300 रुपयों का वसूला गया जुर्माना

0
88

Acn18.com/प्रदेश के कवर्धा जिले में मालवाहक वाहन के पहलटने के कारण जिस तरह से 19 लोगों की मौत हुई है उसके बाद पूरे छत्तीसगढ़ में मालवाहक वाहनों में लोगों के परिवहन पर प्रतिबंध लगाने की मांग तेज हो गई है,यही वजह है,कि कोरबा पुलिस भी जांच अभियान चलाकर ऐसे वाहनों की जांच कर चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना चौकियों में जांच अभियान चलाया गया और मालवाहक वाहनों में लोगों का परिवहन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच के दौरान जिले के अलग अलग थाना-चौकी क्षेत्रों में एक दर्जन मालवाहक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई और 30 हजार 300 रुपए जुर्माना किया गया।

error: Content is protected !!