Home KORBA कोरबा में हुआ कवर्धा जैसे हादसा,40 ग्रामीणों से भरी टाटा एस वाहन...

कोरबा में हुआ कवर्धा जैसे हादसा,40 ग्रामीणों से भरी टाटा एस वाहन अनियंत्रित होकर पलटी,एक ग्रामीण की मौत आधा दर्जन घायल

0
125

Acn18.com/प्रदेश के कवर्धा जिले में पिछले दिनों हुए हादसे में जिस तरह से 19 लोगों की मौत हुई,उस घटना ने सबको झकझोकर कर रख दिया। कुछ इसी तरह की घटना कोरबा में भी हुई,हालांकि इसमें मृतकों की संख्या केवल एक रही। हुआ कुछ यूं की 40 ग्रामीणों से भरी एक टाटा एस वाहन सतरेंगा के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे के दौरान एक 70 वर्षीय ग्रामीण कोदो राम की मौत हो गई,जबकि अधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है,कि सभी चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने दीपका के ग्राम झाबर जा रहे थे। गांव से बाहर निकले ही थे,कि हादसा हो गया। हादसे के लिए चालक को जिम्मेदार माना जा रहा है,जो शराब के नशे में धुत्त था। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। वहीं कोदो राम की मौत के मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!