Home KORBA चलती कार में लगी आग,पिता पुत्र ने कार से कूदकर किसी तरह...

चलती कार में लगी आग,पिता पुत्र ने कार से कूदकर किसी तरह बचाई अपनी जान

0
111

Acn18.com/कोरबा जिले में आग लगने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। जिले में कहीं न कहीं रोज आग लग रही है,जिससे नुकसान भी काफी हो रहा है। दर्री थाना अंतर्गत हसदेव बरॉज के पास चलती कार में आग लग गई। आग कैसे और क्यों लगी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है। इससे पहले ही आग विकराल रुप लेती कार सवार पिता और पुत्र ने कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई,लोग धू-धूकर जल रही कार को देखते रहे। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह आग को बुझाया। इस हादसे में कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है।