Home KORBA भालू के हमले में दो महिलाएं घायल,तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी जंगल

भालू के हमले में दो महिलाएं घायल,तेंदूपत्ता तोड़ने गई थी जंगल

0
106

Acn18.com/कोरबा के टपरा गांव में रहने वाली दो महिलाएं भालू के हमले में बुरी तरह से घायल हो गई है। आपस में मितान लगने वाली दोनों महिलाएं तेंदूपत्ता तोड़ने जगंल की तरफ गई हुई थी,इसी बीच झाड़ियों के बीच से दो भालू निकले और दोनों पर हमला कर दिया। भालू के हमले में फूलकुंवर नामक महिला गढ्ढे में गिरकर बेहोश हो गई जिसे मरा हुआ समझकर भालू मौके से भाग गया। वहीं दूसरी महिला चंद्रमती की चीख-पुकार सुनकर दूसरा भालू भी भाग खड़ा हुआ। घटना की जानकारी होने पर डायल 112 की टीम को फोन किया गया। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने वन कर्मियों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों ही घायल महिलाओं को वन विभाग की तरफ से पांच पांच सौ रुपयों का मुआवजा दिया गया गया है।