Acn18.com/कोरबा की बांगो पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है,जिसने कोनकोना स्थित आईडीबीआई बैंक में सेंध मारी कर घुसा था और एटीएम से पैसों की चोरी करने का असफल प्रयास किया था। मामला सामने आने के बाद बैंक मैनेजर ने पुलिस से शिकायत की थी। सीसीटीवी में कैद वीडियो के आधार पर वारदात के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी का नाम सोम प्रकाश धनवार है,जो उमानीदांड का निवासी है,शराब पीने के लिए पैसे नहीं होने पर वह सेंध मारी कर एटीएम में घुसा था और हथियार से एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।



