Home KORBA अज्ञात लोगों ने तेंदुए का किया शिकार,चैतमा रेंज के राहा बीट का...

अज्ञात लोगों ने तेंदुए का किया शिकार,चैतमा रेंज के राहा बीट का मामला

0
165

Acn18.com/कोरबा के कटघोरा वनमंडल में एक तेंदुए का शिकार कर लिया गया। चैतमा रेंज के राहा बीट में यह घटना सामने आई है। बताया जा रहा है,कि शिकार के बाद तेंदुए के महत्वपूर्ण अंगो को काटकर अज्ञात लोग ले गए। इस घटना के बाद वन महकमे में हड़कंप मच गया है। तेंदुए का शिकार किसने और क्यों किया इस बात का पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों पर शिकार करने का अंदेशा लगाया जा रहा है। तेंदुए की मौत की सूचना मिलते ही बिलासपुर सीसीएफ प्रभात मिश्रा सहित कटघोरा डीएफओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरु की। विभागीय अधिकारियों ने कहा है,कि जिस किसी ने भी यह हरकत की है उसे बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!