Acn18.com/प्रदेश के कवर्धा जिले में करीब 200 क्विंटल धान कर शॉर्टेज होने का मामला सामने आया है। जिससे सरकार को करीब 6 करोड़ 70 लाख रुपयों का नुकसान हुआ है। जिले में 90 समितियों के माध्यम से 108 केंद्रो में धान की खरीदी की गई थी। खरीदी के बाद मिलान किया गया तो,200 क्विंटल शॉर्टेज की कमी पाई गई,जिसके बाद कलेक्टर ने अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए। इस मामले में सहकारी समिती कर्मचारी संघ ने आरोप लगाया,कि विपणन विभाग की लापरवाही से यह सब कुछ हुआ है,जिसके द्वारा समय पर धान का उठाव नहीं किया गया। जिले में 10 लाख किसानों से धान की खरीदी हुई थी,जिसमें से अब भी 80 हजार क्विंटल धान का उठाव नहीं हो सका है।



