Home KORBA फांसी लगाकर महिला ने कर ली खुदकुशी,रीवापार गांव में सामने आई घटना

फांसी लगाकर महिला ने कर ली खुदकुशी,रीवापार गांव में सामने आई घटना

0
134

Acn18.com/कोरबा में उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रीवापार में रहने वाली एक महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे,दी। महिला ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतका का नाम कमलाबाई पटेल था,जिसका शव उसके ही घर पर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया है। कमला बाई द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने की बात पूरे क्षेत्र में फैल गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और महिला के शव को फंदे से उतारा। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।