Home देश दुनिया 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग कल:5 केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व...

10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग कल:5 केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व क्रिकेटर मैदान में; 5700 करोड़ की संपत्ति वाला सबसे अमीर प्रत्याशी भी

0
115

2024 लोकसभा चुनाव के चौथे फेज में सोमवार (13 मई) को 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोटिंग होगी। 2019 में इन सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा ने 42, वाईएसआर कांग्रेस ने 22, बीआरएस ने 9 और कांग्रेस ने 6 सीटें जीती थीं। अन्य को 17 सीटें मिली थीं।

चुनाव आयोग के मुताबिक इलेक्शन के चौथे फेज में कुल 1,717 कैंडिडेट्स मैदान में हैं, जिनमें 1,540 पुरुष और 170 महिला उम्मीदवार हैं। इनमें महिलाएं केवल 10% हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) ने इस फेज के 1,710 उम्मीदवारों के हलफनामे में दी गई जानकारी पर एक रिपोर्ट तैयार की। इनमें से 21% यानी 360 उम्मीदवार पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

वहीं, 476 यानी 28% उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। 24 ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है।

चौथे फेज में देश के दो सबसे अमीर प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से TDP प्रत्याशी के पास 5,705 करोड़ रुपए और तेलंगाना की चेवेल्ल सीट से भाजपा प्रत्याशी के पास 4,568 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

543 लोकसभा सीटों में तीसरे फेज तक 284 सीटों पर मतदान हो गया है। 13 मई तक कुल 380 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। बाकी 3 चरणों में 163 सीटों पर मतदान होगा।

error: Content is protected !!