Acn18.com/शैक्षणिक सत्र में अपना शानदार प्रदर्शन करने वाली शिप्रा को उम्मीद थी कि वह इस बार नया कुछ कर सकते हैं । माध्यमिक शिक्षा मंडल के नतीजे की घोषणा के साथ यह तस्वीर भी साफ हो गई जब उसे पता चला की टॉप टेन की सूची में उसका नाम भी शामिल है । EWS वर्ग से आने वाले दिव्यानंद तिवारी व सीता तिवारी की सुपुत्री क्षिप्रा को सफलता मिलने पर हर कोई खुश नजर आया। छात्र का मुंह मीठा करने के साथ उसे शुभकामनाएं दी गई। क्षिप्रा ने बताया कि बेहतर योजना बनाकर पढ़ाई करने और शिक्षकों से प्राप्त मार्गदर्शन का सभी उपयोग करने से अच्छा परिणाम मिला है।



