Home Uncategorized भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

0
50

acn18.com दुर्ग |  दुर्ग से बड़ी घटना सामने आई हैं. जहां एशिया के सबसे बड़े इस्पात संयंत्र भिलाई स्टील प्लांट में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है, एसएमएस 3 में लैडर पंचर हुआ और लैडर पंचर होते ही भीषण आग लग गई. आग लगते ही एसएमएस 3 में कार्य कर रहे कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई, तो वही आग से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन करीब 2 घंटे तक प्रोडक्शन जरूर ठप रहा.

बता दें कि आग की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया । बताया जा रहा है की सेल के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे.जानकार बताते हैं कि लेडल पंचर होने की घटना आम बात है, लेकिन इस बार लेंडल भारी मात्रा में बाहर आया और जिससे आग लग गई. फिलहाल लेडल के कचरे को हटाया जा रहा है. इसके साथ ही बीएसपी प्रबन्धन इस पूरे घटना की जांच में जुट गई है.