Home KORBA लाठी से हमला कर वृद्ध महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

लाठी से हमला कर वृद्ध महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

0
100

acn18.com कोरबा | कोरबा के ग्राम छिरहट निवासी एक 70 वषीय वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई है। रात के अंधेरे में अज्ञात व्यक्ति उसके घर पर घुसा और लाठी से उस पर प्राण घातक हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर रुप से घायल वृद्धा को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 302 का अपराध कायम कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

कोरबा में श्यांग थाना अंतर्गत ग्राम छिरहट मेें हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है,जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने 70 वर्षीय वृद्ध महिला की लाठी से हमला कर हत्या कर दी। मृतका इतवारिन बाई अपने अकेले अपने घर पर सो रही थी। रात करीब साढ़े 11 बजे कोई उसके घर घुसा और गाली गलौच करते हुए उस पर लाठी से हमला कर दिया। वृद्धा की चीख सुनकर पड़ोसी जब मौके पर पहुंचे तब वह खून से लथपथ पड़ी थी,तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है।

error: Content is protected !!