तेंदुए के हमले में ग्रामीण हुआ घायल,ग्राम गोकुंडा तनेरा की घटना,वन विभाग लोगों को कर रहा सचेत

0
42

acn18.com कोरबा / तेंदुए के हमले में एक ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया है। पसान वन परिक्षेत्र के ग्राम गोकुंडा तनेरा में यह घटना सामने आई है। ग्राम अमलकुंडा निवासी बजरु उरांव शौच के लिए पास के नर्सरी में गया हुआ था इसी दौरान यह घटना हुई। घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है।

vlcsnap 2024 04 30 12h11m10s506

कोरबा के अमलीकुंडा गांव में रहने वाला एक ग्रामीण तेंदुए के हमले में बुरी तरह से घायल हो गया है,जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल का नाम बजरु उरांव है,जो ग्राम गोकुंडा तनेरा स्थित नर्सरी के पास शौच के लिए गया हुआ था,इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बजरु की चीख पुकार सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। लोगों की सहायता से उसे अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना के बाद वन विभाग आस पास के क्षेत्र में मुनादी कर लोगों को तेंदुए से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।