Home Uncategorized बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पहुंचे चिरमिरी,भाजपाईयों ने किया स्वागत

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पहुंचे चिरमिरी,भाजपाईयों ने किया स्वागत

0
96

acn18.com चिरमिरी / बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिव्य दरबार के लिए मनेंद्रगढ चिरमिरी भरतपुर जिले के चिरमिरी पहुंचे जहां बीजेपी के कोरबा लोक सभा प्रत्याशी सरोज पांडेय सहित कई बड़े नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

202441248431000017202441248431000007

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक दिवसीय आध्यत्मिक कथा एवं दिव्य दरबार के लिए चिरमिरी पहुँचे, जहां बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, विधायक रेणुका सिंह, विधायक भैयालाल राजवाड़े, पूर्व संसदीय सचिव चंपा देवी पावले, प्रबल प्रताप सिंह सहित बड़े नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। धीरेन्द्र शास्त्री के कथा के कार्यक्रम में जोर शोर से तैयारी दिखी। उनके कार्यक्रम स्थल में पहुचने से पहले देश के कई जगहों से साधू संतो का भी जमावड़ा लगा रहा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दरबार मे 1 लाख से अधिक स्थानीय व अलग अलग जगहों से आये श्रद्धालु,भक्त, सनातनी नजर आए। रात से ही लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में भक्तों के आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया था, जानकारी के मुताबिक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह चिरमिरी में पहला दिव्य दरबार था, जिसमे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ कई अन्य राज्यो से भी श्रद्धालु पहुँचे थे।

acn bageswer 1
error: Content is protected !!