Home Uncategorized शादी में शामिल होने आए युवक के प्राइवेट पार्ट में बदमाशों ने...

शादी में शामिल होने आए युवक के प्राइवेट पार्ट में बदमाशों ने मारा चाकू, मेकाहारा अस्पताल में भर्ती

0
56

रायपुर | राजधानी रायपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए युवक पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया । जानकारी के अनुसार, युवक के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में चाकू मार दिया गया। लहूलुहान हालत में उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मानिक साहू ने बताया कि उन्होंने रविवार को थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। उनके अनुसार, उनके भाई के साथ शौचालय के पास दो आरोपी उनके पास पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर झगड़े में उलझ गए। झगड़े के दौरान आरोपी ने युवक पर हमला किया और प्राइवेट पार्ट में चाकू मार दिया। घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जाँच कर रही है.