Home Uncategorized राहुल गांधी की अचानक तबियत बिगड़ी, सभी चुनावी दौरे निरस्त, अब ये...

राहुल गांधी की अचानक तबियत बिगड़ी, सभी चुनावी दौरे निरस्त, अब ये नेता करेंगे सभा संबोधित!

0
137

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की रविवार को अचानक तबीतय बिगड़ गई। उन्होंने अपने सभी चुनावी दौरे निरस्त कर दिए है ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से X  पर संदेश पोस्ट कर बताया कि अस्वस्थ होने के कारण राहुल गांधी जी आज  सतना नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी से सतना जाने के लिए अनुरोध किया है। जिसे खरगे जी ने स्वीकृति दे दी है। जीतू पटवारी ने आगे लिखा, सतना में लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में आयोजित जन आर्शीवाद रैली को अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे संबोधित करेंगे। दोनों नेताओं के प्रति आभार जताते हुए पटवारी ने कहा, जल्द राहुल गांधी नए कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की जनता से रूबरू होंगे।

error: Content is protected !!