Home KORBA भारतीय योग संस्थान ने मनाया अपना 58वां स्थापना दिवस,सामूहिक रुप से किया...

भारतीय योग संस्थान ने मनाया अपना 58वां स्थापना दिवस,सामूहिक रुप से किया गया योगाभ्यास

0
116
WhatsApp Image 2024 04 21 at 09.50.12

acn18.com कोरबा / भारतीय योग संस्थान ने अपने स्थापना के 58वें वर्ष पूर्ण कर लिए है। इस मौके को यादगार बनाने के लिए योग संस्थान ने रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। संत कंवरराम उद्यान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने योगाभ्यास भी किया।

vlcsnap 2024 04 21 12h45m05s758

कोरबा के संत कंवर राम उद्यान में रविवार को योग पर आधारित एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । भारतीय योग संस्थान के 58वें वर्ष पूर्ण होने के मौके पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। 1967 को संस्थान की स्थापना हुई थी,जिसके बाद से ही यह संस्थान लगातार लोगों को योग की शिक्षा दे रहा है। भारतीय योग संस्थान कोरबा की प्रमुख श्रीमती आभा अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था 58 वर्ष से निरंतर योग के जरिए लोगों की सेवा करती आ रही है

vlcsnap 2024 04 21 12h45m18s715

कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ग्रैंड एसी एन न्यूज़ के संपादक कमलेश यादव और पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष किशनलाल दावड़ा द्वारा लोगों को योग की महत्ता समझाई गई और बताया गया,कि योग किस तरह आपके जीवन में परिवर्तन ला सकता है।कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रुप से योगाभ्यास भी किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी हिस्सेदारी निभाई।एक युवती पारुल ने योग की विभिन्न मुद्राओं का ऐसा प्रदर्शन किया कि लोग वाह-वाह कह उठे

योग को समर्पित इस कार्यक्रम में अग्रवाल सभा कोरबा के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया राजकुमार अग्रवाल भोजराम राजवाड़े समेत अन्य लोगों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

vlcsnap 2024 04 21 12h44m52s432
WhatsApp Image 2024 04 21 at 09.50.05