Home KORBA किराना दुकान में लगी आग,दस लाख का माल जलकर खाक

किराना दुकान में लगी आग,दस लाख का माल जलकर खाक

0
109

acn18.com कोरबा / कोरबा में गर्मी का पारा बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी है। बांगो थाना अंतर्गत ग्राम सासीन स्थित एक किराना दुकान में आग लग गई। घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया,वहीं दुकान को भी क्षति पहुंची है। दुकान संचालक ने बताया,कि इस घटना में उसे करीब दस लाख रुपयों का नुकसान हुआ है।

कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र में आगजनी की एक घटना सामने आई है,जहां ग्राम सासीन में संचालित एक किराना दुकान में आग लग गई। आग कैसे और क्यों लगी इस बात का पता नहीं चल सका है। हमने संचालक हितेश सिंह कोरचो से बात की तब उसने बताया,कि बीती रात करीब वह अपनी दुकान बंद कर डेढ़ किमी दूर ग्राम बेतलो स्थित अपने घर जा रहा था,रास्ते में उसे फोन पर सूचना,मिली की दुकान में आग लग गई। जब तक वह अपनी दुकान पहुंचता आग ने सब कुछ जला दिया है। संचालक की माने तो उसे दस लाख रुपयों का नुकसान हुआ है।

WhatsApp Image 2024 04 18 at 11.34.03
WhatsApp Image 2024 04 18 at 11.34.03 2