Home Uncategorized फूड प्वॉइजनिंग से बच्ची की मौत, शादी का खाना खाने के बाद...

फूड प्वॉइजनिंग से बच्ची की मौत, शादी का खाना खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत 

0
145

acn18.com बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में फूड प्वॉइजनिंग से एक बच्ची (Girl died due to food poisoning) की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि कुर्रे परिवार में लड़की की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए सरगवां के रिश्तेदार गोपाल टंडन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भदौरा आए थे।

बता दें परिवार में 14 अप्रैल को बारात स्वागत करने की तैयारी चल रही थी। परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और मेहमानों का खाना चल रहा था। इस दौरान भोजन करने के बाद कुछ लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी।

भदौरा के पूर्व उपसरपंच राजेंद्र राठौर ने बताया कि, 14 को बारात लौटने के बाद रिश्तेदारों और मेहमानों ने भोजन किया। फिर दूसरे दिन 15 अप्रैल की सुबह भी भोजन का इंतजाम था। लेकिन, रिश्तेदारों और मेहमानों के खाना खाने के पहले ही तबीयत बिगड़ने लगी।

वहीं धनीराम टंडन की 6 साल की बेटी सिद्धी की हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया, जहां से उसे प्राइवेट अस्पताल भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं परिवार के पांच से छह सदस्यों का सिम्स में इलाज चल रहा है। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। मंगलवार की रात बच्ची की मौत के बाद उसके शव को सिम्स लाया गया, जहां बुधवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया।

Girl died due to food poisoning प्रारंभिक जांच में फूड प्वाजनिंग से बच्ची की मौत होने की बात कही जा रही है। वहीं, इस घटना में बीमार मस्तूरी के सरगवां निवासी रमशीला, गोपाल टंडन उनकी बेटी शीनू टंडन बेटा शिरिष कुमार टंडन सहित अन्य को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

error: Content is protected !!