Home KORBA कटघोरा वनमंडल में बनी है हाथियों की मौजूदगी,चिरमिरी-चोटिया मार्ग पर पहुंचे चार...

कटघोरा वनमंडल में बनी है हाथियों की मौजूदगी,चिरमिरी-चोटिया मार्ग पर पहुंचे चार हाथी,दहशत में आए लोग.देखिए वीडियो

0
135

acn18.com कोरबा / कोरबा जिले में हाथियों की मौजूदगी से लोगों में दहशत का आलम देखा जा रहा है। कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज स्थित चोटिया-चिरमिरी मार्ग पर चार हाथी पहुंचे गए,जिन्हें देखकर लोग सहम गए और जहां थे वहीं रुक गए।


कोरबा के कटघोरा वनमंडल में हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है,जिससे आम जनता में डर का माहौल देखा जा रहा है। हाथी कभी भी रिहायशी ईलाकों में पहुचं जाते हैं जिससे लोग काफी डर जाते है। एक बार फिर से केंदई रेंज मे चिरमिरी चोटिया मुख्य मार्ग पर चार हाथी पहुंच गए। हाथी आराम से सड़क पार कर रहे थे,जिन्हें देखकर लोग सहम गए और जहां थे वहीं रुक गए। इस दौरान मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस क्षेत्र में करीब 50 हाथियों का दल विचरण कर रहा है,जिससे लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।