Home KORBA तीसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी.गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कोरबा से खरीदा...

तीसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी.गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कोरबा से खरीदा पहला नामांकन पत्र.जिला निर्वाचन कार्यालय और परिसर में सारी तैयारियां पूर्ण

0
63

acn18.com कोरबा / लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन पत्र क्रय करने और उसे जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत बसंत ने बताया की चुनाव कराने के लिए उनकी टीम पूरी तरह तैयार है

vlcsnap 2024 04 12 14h10m00s603

कोरबा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के ख्वाहिशमंद लोग जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचने लगे हैं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने नामांकन पत्र खरीद कर प्रक्रिया का शुभारंभ कर दिया है

जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा लोकसभा चुनाव के लिए सारी तैयारियों के साथ उन लोगों के प्रतीक्षा कर रहा था जो चुनाव लड़ने की इच्छा रखते हैं। 12 अप्रैल को अधिसूचना जारी होते ही नामांकन पत्र क्रय करने के लिए खोले गए काउंटर के पीछे बैठे अधिकारी कर्मचारी उन लोगों का इंतजार करने लगे जो नामांकन पत्र खरीद कर उसे जमा करने आएंगे।