Home KORBA भारी वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत ट्रेलर...

भारी वाहन की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत ट्रेलर ने रौद दिया बाइक सवार युवकों को .चालक फरार देखिए वीडियो

0
100

Acn18.com कोरबा / छत्तीसगढ़ के कोरबा पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप रूम गड़ा में ट्रेलर की चपेट में आने से तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मौत को प्राप्त हो गए तीनों युवक एक बाइक में सवार होकर कहीं जा रहे थे. इसी बीच राखड़ परिवहन में लगे ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चालन करते हुए तीनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार युवकों को तड़पता छोड़ वाहन चालक मौके से फरार हो गया। तीन युवकों के मौत की सूचना पर घटना स्तर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए है । दर्री और बालको पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है

error: Content is protected !!