Home KORBA शादी से पहले युवक की जंगल में लटकती मिली लाश,हो चुकी थी...

शादी से पहले युवक की जंगल में लटकती मिली लाश,हो चुकी थी सगाई .अगले माह होने वाली थी शादी

0
139

कोरबा- जंगल में एक युवक की लटकती हुई लाश देखे जाने के बाद इलाके में हड़कप मच गया लाश सड़ चुकी थी बताया जाता है कि दो-तीन दिन पहले की घटना है .पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही शुरू की।पूरा मामला जिले के पसान थाने के कोरबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रोदे के आश्रित ग्राम डंगबोरा के पहाड़ बस्ती का है जहाँ चार के पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी देखी गई। बताया जा रहा है कि पिछले चार दिनों से इस घटना की खबर लोगों को है लेकिन किसी ने भी इसकी सुचना पुलिस को नहीं दी। आज दोपहर ग्रामीणों ने स्थानीय सरपंच पति हार सिंह कंवर को इस बारे में बताया तो उन्होंने तत्काल ग्राम कोटवार को अवगत कराया। उसने बुधवार को घटना स्थल पर वार्ड पंच शिवमंगल एवं ग्रामीणों के साथ जाकर देखा तो लगभग 25 वर्षीय युवक की लाश पाई गई। मृतक युवक सफेद रंग की हाफ गंजी,काले कलर की फुल पेंट पहना था। नीचे जमीन में नीले रंग का जैकेट तथा नीले रंग की चप्पल नजर आई। युवक काले व सफेद रंग के गमछे में फांसी के फंदे से लटका हुआ थापास में ही एक मोटरसाइकिल टी व्ही एस स्पोर्ट्स,क्रमांक सी जी 12 एके 4812 मौजूद थीकोरबी चौकी प्रभारी असरफ खान ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ।आसपास गांव में मुनादी कराया गया तब उसकी हर प्रसाद के रूप में पहचान हुई । जांच कार्यवाही जारी है।शव का पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।बताया जा रहा है कि युवक की सगाई हो चुकी थी और अगले माह शादी होने वाली थी जिसकी तैयारी में परिवार जुटा हुआ था। युवक पिछले 4 दिन से लापता था जिसकी खोजबीन परिजन आसपास और रिश्तेदार के यहां कर रहे थे।फिलहाल इस पूरे मामले ने मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी गई है

1000156468
error: Content is protected !!