Home KORBA डुमरकछार के पास हाईवा ने बाइक सवार पिता और पुत्र को मारी...

डुमरकछार के पास हाईवा ने बाइक सवार पिता और पुत्र को मारी ठोकर,दोनों की थमी सांसे

0
81
vlcsnap 2024 04 08 11h44m16s970

acn18.comकोरबा / कोरबा जिले में सड़क हादसों के दौरान लोगों की मौत होने का दौर जारी है। पाली के मुनगाडीह में ट्रक की ठोकर से बिलासपुर निवासी एक व्यक्ति की मौत होने के बाद डुमरकछार के पास फिर एक हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार पिता और पुत्र को चपेट में ले लिया,जिससे दोनों की सांसे उखड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। हादसे के बाद पिता की जहां मौके पर ही मौत हो गई थी,वहीं पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया था,जिसकी सांसे चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया,लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मामले में पाली थाना प्रभारी चमनलाल सिन्हा ने बताया,कि हादसे में पिता और पुत्र दोनों की मौत हो गई है।

cats 8
error: Content is protected !!