Home KORBA ब्रेकिंग न्यूज : विद्युत उत्पादन कंपनी की कई ईकाईयां हुई ट्रिप,कोरबा सहित...

ब्रेकिंग न्यूज : विद्युत उत्पादन कंपनी की कई ईकाईयां हुई ट्रिप,कोरबा सहित बिलासपुर और महासमुंद जिला डूबा अंधेरे में

0
121

acn18.com कोरबा/ छत्तीसगढ़ के साथ ही पूरे देश मं जिस तरह से गर्मी ने तांडव मचा रखा है उसका बुरा प्रभाव विद्युत वितरण व्यवस्था पर देखा जा रहा है। शुक्रवार को विद्युत उत्पादन कंपनी की कई फिडर ट्रिप होने के कारण कोरबा जिले के साथ ही बिलासपुर और महासमुंद जिले की विद्युत वितरण व्यवस्था प्रभारी हुई है। इस संबंध में हमने विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री नगर संभाग नेहरु पटेल से बात की तब उन्होंने बताया,कि उत्पादन कंपनी की तरफ से फॉल्ट आया है,जिसे सुधारने का प्रयास जारी है। संभवतः देर रात तक विद्युत वितरण व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।