Home KORBA कोरबा कलेक्टोरेट परिसर में लगी आग,फर्नीचर और अहम दस्तावेज जलकर खाक.देखिए वीडियो

कोरबा कलेक्टोरेट परिसर में लगी आग,फर्नीचर और अहम दस्तावेज जलकर खाक.देखिए वीडियो

0
112

acn18.com कोरबा / कोरबा जिले में आग लगने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही,जहां तहां रोजाना आग लग रही है,जिससे नुकसान भी हो रहा है। इस बार आग कलेक्टोरेट परिसर में लगी है। डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी के चेंबर में भीषण आग लग गई। एसी में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आगजनी की घटना हुई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना के बाद कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया और लोग बाहर निकल गए। आगजनी की घटना में डिप्टी कलेक्टर के चेंबर में रखे फर्नीचर और अहम दस्तावेज पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।

error: Content is protected !!