Home KORBA मालगाड़ी से कटकर व्यक्ति ने दी जान,सीएसईबी चौकी क्षेत्र की घटना

मालगाड़ी से कटकर व्यक्ति ने दी जान,सीएसईबी चौकी क्षेत्र की घटना

0
103

acn18.comकोरबा / सीएसईबी चौकी अंतर्गत टीपी नगर के पास रेलवे ट्रेक के बीच एक व्यक्ति का शव पाया गया है। मालगाड़ी से कटकर उसने अपनी जान दी है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है।

कोरबा में टीपी नगर और सीएसईबी चौक के मध्य मालगाड़ी से कटकर एक व्यक्ति ने अपनी जान दे दी है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। वहीं मृतक की हादसे में मौत हुई है,या फिर उसने खुदकुशी करने की मंशा से यह कदम उठाया है,इस बात का भी पता नहीं चल सका है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। रात करीब 11 बजे सामने आई इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।