Home KORBA अनियंत्रित होकर पलटा कोयला लोड वाहन,ड्राइवर हुआ रफूचक्कर…

अनियंत्रित होकर पलटा कोयला लोड वाहन,ड्राइवर हुआ रफूचक्कर…

0
60

acn18.com कोरबा – जिलें के गेवरा टीपर मार्ग पर कोयला लोड ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया,जिसमें चालक को मामूली चोट आई है. चालक ने ट्रक के पास रुकना मुनासिब नहीं समझा और मौके से भाग खड़ा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार गेवरा की ओर से कोयला लोड कर टीपर मार्ग से कुसमुंडा की ओर आ रहा ट्रेलर (CG 13 LA 4075) टीपर मार्ग पर पुराने लक्ष्मण खदान के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा उतरा और पलट गया.इस घटना में चालक को मामूली चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार ट्रेलर तेज रफ्तार में था और सड़क से नीचे उतर गया और खाई नुमा गढ्ढे में जा गिरा और पलट गया.चालक जैसे तैसे केबिन से बाहर निकला और वहां से भाग निकला। इस हादसे में कोई और हताहत नहीं हुआ है। आपको बता दें इस स्थान पर अक्सर हादसे होते रहते हैं, ढाल होने की वजह से ट्रेलर की रफ्तार बढ़ जाती है और चालक वाहन को नियंत्रित नही कर पाते

WhatsApp Image 2024 03 29 at 10.16.19 1
WhatsApp Image 2024 03 29 at 10.16.19
WhatsApp Image 2024 03 29 at 10.16.20