spot_img

लोकसभा चुनाव से पहले कोंडागांव में नक्सलियों का उत्‍पात, मोबाइल टावर में लगाई आग, बैनर में कही ये बात

Must Read

acn18.com कोंडागांव : लोकसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ के काेंडागांव जिले में फिर से नक्सली सक्रिय होने लगे हैं और नक्सल घटनाओं को अंजाम दे रहे। बुधवार रात ग्राम केजंग में लगे निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर कुछ लोगों ने आग लगा दी और घटनास्थल पर कुछ नक्सली बैनर भी बांधकर चले गए।

- Advertisement -

पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी और ब्यानार एरिया कमेटी नक्‍सल ने बैनर लगाया है, जिसमें भाजपा, आरएसएस पर हिंदू राष्ट्र बनाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटनास्थल से नक्सली बैनर बरामद किया है। बुधवार रात तकरीबन 11 बजे नक्सलियों ने ग्राम केजांग में लगे मोबाइल टावर पर आग लगा दी और बैनर बांधकर चले गए।

उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल आपरेशन) सतीश भार्ग ने बताया, नक्सलियों ने रात तकरीबन 11 बजे ग्राम केजंग में लगे मोबाइल टावर में आग लगा दी। घटनास्थल से बैनर-पोस्टर भी बरामद हुआ है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी:महासमुंद की महक अग्रवाल टॉपर, 50.74 फीसदी छात्र ही पास; सिर्फ 34 फीसदी फर्स्ट डिवीजन

छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं। महासमुंद की महक अग्रवाल ने 12वीं में टॉप...

More Articles Like This

- Advertisement -