Home Uncategorized महाकाल भस्‍मारती के दौरान मंदिर में आग लगी, पुजारियों और सेवक सहित...

महाकाल भस्‍मारती के दौरान मंदिर में आग लगी, पुजारियों और सेवक सहित 12 लोग झुलसे

0
117

उज्‍जैन। धुलेंडी के अवसर पर उज्‍जैन के महाकाल मं‍दिर के गर्भगृह में भस्‍मारती के दौरान आग लग गई। इसकी चपेट में आकर पांच पुजारी झुलस गए। करीब 6 सेवक भी आग से झुलसे हैं। इस घटना के दौरान सीएम मोहन यादव के बेटे और बेटी भी मंदिर में मौजूद थे। दोनों भस्मारती दर्शन करने गए थे। दोनों सुरक्षित हैं।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार आग उस समय लगी जब धुलेंडी पर्व मनाने के दौरान रंग और गुलाल उड़ाया जा रहा था। इसी दौरान पुजारी कपूर से महाकाल की आरती भी कर रहे थे। इस दौरान अचानक आग भभकी और ऊपर लगे फ्लैक्‍स को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि इसका जलता हुआ हिस्‍सा नीचे आ गिरा।

आग की चपेट में आकर पांच पुजारी झुलस गए। वहीं छह सेवक भी झुलसे हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा अस्पताल पहुंचे। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि मंदिर में गुलाल उड़ाते समय आग अचानक भड़क गई।