acn18.com कोरबा /होली और आगामी दिनों में पढ़ने वाले कई त्योहार सहित लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन व पुलिस गंभीर है। जनता में विश्वास जागृत करने के उद्देश्य से कोरबा नगर के कोतवाली से शाम को फ्लैग मार्च निकाला गया जिसने विभिन्न क्राइम जोन का भ्रमण किया। कलेक्टर अजीत वसंत , निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई और एसपी सिद्धार्थ तिवारी इसमें विशेष रूप से शामिल हुए। जिला पुलिस बल , सीएएफ, छत्तीसगढ़ होमगार्ड के 200 जवान ने फ्लैग मार्च के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को संदेश दिया।






