Home KORBA एसईसीएल अपने विभागीय कॉलोनियों के मकान को देने जा रहा है लीज...

एसईसीएल अपने विभागीय कॉलोनियों के मकान को देने जा रहा है लीज पर,प्रबंधन के निर्णय से कोल कर्मियों के साथ ही श्रमिक नेताओं में हर्ष का माहौल

0
104

acn18.com कोरबा /कोरबा सहित एसईसीएल के सभी क्षेत्रों में विभागीय कॉलोनियों को जिस तरह से लीज पर देने की तैयारी शुरु हो गई है,उसे लेकर कोल कर्मियों के साथ ही श्रमिक संगठनों में भी हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। श्रमिक नेताओं का कहना है,कि इस मांग को लेकर वे प्रबंधन पर पिछले कई वर्षों से दबाव बना रहे थे,जो अब जाकर पूरी हो रही है।

कोरबा जिले में एसईसीएल के विभागीय कॉलोनियों में रहने वाले कोल कर्मियों व उनके परिवार के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है। आवास की समस्या झेल रहे कोल कर्मियों को प्रबंधन ने बड़ा तोहफा दिया है। रिटायर के बाद जिस तरह से उन पर मकान खाली करने का दबाव बनाया जाता था,वो अब दूर होने जा रही है,क्योंकि प्रबंधन ने कॉलोनियों के सभी मकानों को लीज पर देने जा रहा है,जिससे सेवा समाप्त होने पर कर्मचारी थोड़ी रकम चुकाकर उस मकान पर आजीवन निवास कर सकते है। 20 मार्च को यूनियन की प्रबंधन के साथ एक बैठक होने जा रही है,जिसमें इस योजना पर मुहर लग जाएगी।

इस संबंध में हमने श्रमिक नेताओं से बात की तब उन्होंने बताया,कि एसईसीएल के मकानों को लीज पर देने की मांग उनके द्वारा पिछले लंबे समय से की जा रही थी। कोयला उत्पादन के लिए अपना खून पसीना एक करने वाले कोल कर्मियों के लिए जब आवास की पुख्ता व्यवस्था हो जाएगी,तो निश्चित है कंपनी के प्रति कोल कर्मियों का भरोसा और भी मजबूत हो जाएगा।

error: Content is protected !!