Home Uncategorized हरियाणा में सैनी सरकार ने ध्वनि मत से हासिल किया बहुमत, मनोहर...

हरियाणा में सैनी सरकार ने ध्वनि मत से हासिल किया बहुमत, मनोहर लाल खट्टर ने करनाल सीट से दिया इस्तीफा

0
144

चंडीगढ़ (Haryana Trust Vote)। हरियाणा में अचानक उठे सियासी भूचाल में बुधवार का दिन अहम रहा। हरियाणा में विधानसभा का एक दिन का सत्र बुलाया गया, जहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ध्वनि मत से बहुमत हासिल कर लिया। पहले विश्वास मत पेश किया गया, फिर बहस हुई।

जेजेपी के 10 विधायकों ने सदन का बहिष्कार किया, जिसके बाद सदन में बहुमत हासिल करने के लिए कुल 40 विधायकों की दरकार थी। इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा में प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान इनकी जानकारी दी।