spot_img

महाशिवरात्रि पर रात 2.30 बजे खुले महाकाल मंदिर के पट, लगातार 44 घंटे होंगे दर्शन

Must Read

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में आज महाशिवरात्रि मनेगी। देशभर से भक्त महाकाल दर्शन करने उज्जैन पहुंच रहे हैं। बोल बम के जयकारों से धर्मधानी गुंजायमान हो रही है। गुरुवार रात 2.30 बजे मंदिर के पट खुलने के साथ लगातार 44 घंटे भक्तों को भगवान महाकाल के दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान गर्भगृह में भगवान महाकाल के अभिषेक पूजन का दौर चलता रहेगा। शुक्रवार रात 11 बजे से महानिशाकाल में महाकाल की महापूजा होगी।

- Advertisement -

शनिवार तड़के 4 बजे भगवान के शीश सवा मन फल व फूलों से बना पुष्प मुकुट सजाया जाएगा। इसके बाद सुबह 10.30 बजे तक पुष्प मुकुट के दर्शन होंगे। शनिवार दोपहर 12 बजे साल में एक बार दिन में होने वाली भस्म आरती होगी। बता दें देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में महाकालेश्वर एक मात्र ज्योतिर्लिंग है, जहां शिवनवरात्र उत्सव मनाया जाता है। शिवनवरात्र के आठवें दिन गुरुवार को भगवान महाकाल का शिवतांडव रूप में शृंगार किया गया।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने मतदाताओं का जताया आभार

कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने मतदान के समापन के पश्चात कोरबा लोकसभा क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -