Home Uncategorized पीएम मोदी ने किया देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो टनल का उद्घाटन,...

पीएम मोदी ने किया देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो टनल का उद्घाटन, देखिए वीडियो

0
127

acn18.com कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो टनल का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने मेट्रो में सवारी भी की। इस दौरान ट्रेन में सवार बच्चों से बात की। नीचे देखिए वीडियो।

इस सुरंग का निर्माण कोलकाता की हुगली नदी के नीचे किया गया है। इसके माध्यम से हावड़ा मैदान और एस्प्लेनेड के बीच की दूरी तय की जाएगी।

वीडियो: भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन की पहली झलक।

पीएम मोदी मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो अंडरवाटर सुरंग से गुजरेगी। इस तरह भारत भी इंग्लैंड और फ्रांस जैसे देशों की लिस्ट में आ जाएगा, जहां पानी के नीचे मेट्रो चलती है। लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे इस कार्यक्रम को बहुत अहम माना जा रहा है।

इस टनल को कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KMRCL) ने तैयार किया है। 10.8 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह भूमिगत है, जबकि 5.75 किलोमीटर का हिस्सा पुल पर है।

इसका उद्देश्य ऐतिहासिक शहर कोलकाता में यातायात की भीड़ को कम करना है। इस शहर का इतिहास 300 साल पुराना है और यहां वाहन प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है।

4.8 किलोमीटर लंबी हावड़ा मैदान- एस्प्लेनेड मेट्रो खंड देश की पहली ऐसी मेट्रो परियोजना हैं, जिसमें हुगली नदी के नीचे दो सुरंगे (टनल) तैयार की गई है। नदी के नीचे से मेट्रो दौड़ेगी। परिचालन शुरू होने के बाद हावड़ा देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन भी बन जाएगा।