Home Uncategorized  विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज,कई अहम फैसलों पर मुहर लगने की...

 विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज,कई अहम फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद

0
101

acn18.com रायपुर । विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज यानि 6 मार्च को होगी। विधानसभा सत्र की वजह से करीब एक महीने से कैबिनेट की बैठक नहीं हुई थी।  कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।

13 मार्च को धान की अंतर राशि के भुगतान के ऐलान और महतारी वंदन योजना की राशि के भुगतान को लेकर कैबिनेट की हरी झंडी मिलेगी।बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर कल 7 मार्च को सुबह 11 बजे प्रदेश की राजधानी रायपुर के साथ सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महिला सम्मेलन का आयोजन महतारी वंदन सम्मेलन के रूप में किया जाएगा। इस अवसर पर पीएम नरेन्द्र मोदी राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं नगरीय निकायों में आयोजित कार्यक्रमों से सीधे ऑनलाईन जुड़कर लोगों को संबोधित करेंगे और हितग्राहियों से बात करेंगे।

iku
error: Content is protected !!