Home Uncategorized प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले में बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड...

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले में बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड और किया जा रहा आधार कार्ड अपडेट

0
72

धमतरी, 03 मार्च 2024

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में विशेष जनजाति कमार हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीत दिन अधिकारियों सहित कर्मचारियों के दल द्वारा कमार बसाहट पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनाने और आधार अपडेट करने का कार्य किया गया। आधार पंजीयन और अपडेट के तहत ग्राम पंचायत सिंगपुर में 2 हितग्राहियों का नया पंजीयन और 14 आधार अपडेट किया गया। वहीं ग्राम पंचायत बिरनासिल्ली में 13 हितग्राहियों का आधार पंजीयन तथा 10 अपडेट किया गया। इसके साथ ही 26 कमार हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया गया।