Home Uncategorized छत्‍तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों से मुठभेड़ में बस्‍तर फाइटर का जवान...

छत्‍तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों से मुठभेड़ में बस्‍तर फाइटर का जवान बलिदान, एक नक्‍सली ढेर

0
59

acn18.com कांकेर। छत्‍तीसगढ़ के कांकेर (Kanker) जिले के अति नक्‍सल प्रभावित छोटेबेठियां थाना क्षेत्र के हिदुर के जंगलों में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ में जारी है। इस मुठभेड़ में बस्तर फाइटर का आरक्षक रमेश कुरेठी बलिदान हो गया। वहीं एक वर्दीधारी नक्‍सली का शव और एके-47 हथियार बरामद किया है l

यह मुठभेड़ जिले के नक्‍सल प्रभावित हिदुर के जंगलों में पिछले एक घंटे से जारी है। एसपी आइके एलेसेला ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। यह मामला छोटेबेठियां थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कांकेर पुलिस की टीम सर्चिंग आपरेशन के लिए निकली थी। इसी दौरान घात लगाए नक्‍सलियों ने पुलिस जवानों की टीम पर हमला बोल दिया है। पुलिस टीम ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की टीम ने नक्‍सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। बताया जा है कि पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ अभी मुठभेड़ जारी है।